Sms In Hindi | Page: 16

W3mirchi Team
Shayari, Slogans, Jokes, Quotes & Funny Images

पत्नी :- डार्लिंग सुनते हो मेरी उम्र 48 

होते हुए भी आपका एक दोस्त मेरे

 "हुस्न की तारीफ" करता है..

पति :- उस्मान भाई होगा..

पत्नी :- आपने कैसे पहचाना...?

पति :- वो साला कबाड़ का व्यापारी हैं..!

    😂😂😂😂😂

W3mirchi Team
Shayari, Slogans, Jokes, Quotes & Funny Images

टूटे हुए दिल भी धड़कते है उम्र भर,
चाहे किसी की याद में या फिर किसी फ़रियाद में।

W3mirchi Team
Shayari, Slogans, Jokes, Quotes & Funny Images

खाली कागज़ पे क्या तलाश करते हो?
एक ख़ामोश-सा जवाब तो है।
डाक से आया है तो कुछ कहा होगा
"कोई वादा नहीं... लेकिन
देखें कल वक्त क्या तहरीर करता है!"
या कहा हो कि... "खाली हो चुकी हूँ मैं
अब तुम्हें देने को बचा क्या है?"
सामने रख के देखते हो जब
सर पे लहराता शाख का साया
हाथ हिलाता है जाने क्यों?
कह रहा हो शायद वो...
"धूप से उठके दूर छाँव में बैठो!"
सामने रौशनी के रख के देखो तो
सूखे पानी की कुछ लकीरें बहती हैं
"इक ज़मीं दोज़ दरया, याद हो शायद
शहरे मोहनजोदरो से गुज़रता था!"
उसने भी वक्त के हवाले से
उसमें कोई इशारा रखा हो... या
उसने शायद तुम्हारा खत पाकर
सिर्फ इतना कहा कि, लाजवाब हूँ मैं!

W3mirchi Team
Shayari, Slogans, Jokes, Quotes & Funny Images

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।


नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है।
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।


डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है।
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।


असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।
जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

W3mirchi Team
Shayari, Slogans, Jokes, Quotes & Funny Images

Na Papa ki maar se,
Na Dosto ki fatkaar se,
Na ladki ke inkar se,
Na chaplo ki bauchhar se,
Aashiq sudhrenge to sirf RAKHI ke tyohaar se...