बॉलीवुड के लखन अनिल कपूर की बायोग्राफी

Bollywood Superstar Anil Kapoor Biography

ये दास्ताँ हैं बॉलीवुड के हैंडसम और सबसे चहिते एक्टर जिसे दुनिया ने लखन के नाम से जाना. जो वन टू का फोर और फोर टू का वन करने में सबसे माहिर हैं. जिसने हर दम कहा झक्कास!. जिन्हें  पूरी दुनिया सुपरस्टार अनिल कपूर के नाम से जानती हैं. ये हैं नायक फ़िल्म के एक दिन के चीफ मिनिस्टर शिवजी राव. 

इन्होंने शुरुआती दौर में कई फ़िल्मों में बतौर टपोरी नज़र आये. जो लोगों को खूब पसंद आया इसके बाद इन्होंने एक्शन, इमोशनल, जज्बाती और कॉमेडी से भरे दमदार रोल निभाए. फिर वो राम लखन के लखन हो या फिर वेलकम के मजनू भाई. 

Superstar Anil Kapoor Story

जन्म, परिवार और एजुकेशन 

अनिल कपूर का जन्म 24 दिसम्बर 1956 को मुंबई के चैम्बूर में हुआ. इनके पिता सुरेंद्र कपूर लेजेंड्री एक्टर शम्मी कपूर और गीता बाली जी के मैनेजर थे बाद ये बन गए प्रोडूसर. इनके दो भाई और एक बहन हैं. इनके बड़े भाई बोनी कपूर प्रोडूसर हैं जबकि छोटा भाई संजय कपूर बॉलीवुड में एक्टर हैं. मरहूम अभिनेत्री श्रीदेवी इनकी भाभी थी और एक्टर अर्जुन कपूर इनका भतीजा हैं. इनकी भतीजी जानवी कपूर भी एक्ट्रेस हैं. पृथ्वी राज कपूर का ख़ानदान इनके रिलेटिव्स हैं. अनिल  कपूर के पिता और पृथ्वीराज कपूर दोनों चचेरे भाई थे. 

अनिल कपूर की पढ़ाई हुई  Our Lady of Perpetual Succour High School और St. Xavier's College मुंबई से. 


फ़िल्मी करियर और स्टारडम 

अनिल कपूर ने अपना फ़िल्मी सफर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट महान एक्टर शशि कपूर साहब के बचपन का किरदार निभाया था लेकिन ये फ़िल्म थिएटर्स में रिलीज़ नहीं हुई. 

साल 1979 में निर्देशक उमेश मेहरा की फ़िल्म हमारे तुम्हारे से इन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया लेकिन फ़िल्म में इनका किरदार बहुत छोटा था. इसके बाद ये फ़िल्म शक्ति में अमिताभ बच्चन के बेटे और दिलीप कुमार के पोते के रूप में नज़र आये. साल 1983 में ये बतौर लीडिंग एक्टर नज़र आये फ़िल्म वो सात दिन में. लेकिन इनको पहचान मिली यश चोपड़ा के फ़िल्म मशाल में एक टपोरी के किरदार से और इनके लिए इन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. 

अगले कुछ सालों तक ये बतौर टपोरी ही फ़िल्मों में नज़र आते रहे जैसे फ़िल्म युद्ध और साहेब में. फ़िल्म युद्ध से ही इन्हें अपनी आइकोनिक पांच लाइन ''एक दम झकास'' मिली जो बाद में सिर्फ झकास तक ही सीमित हो गया. 

साल 1985 में आई फ़िल्म मेरी जुंग ने इन्हें एक एंग्री एक्शन हीरो की तरह पहचान दिलाई और इनकी फ़िल्मों को पसंद किया जाने लगा. इसके बाद इन्होंने बतौर एक्टर और सपोर्टिंग एक्टर कई सारी हिट फ़िल्में की. साल 1987 में आई साइंस फिक्शन फ़िल्म मिस्टर इंडिया ने इन्हें सुपरस्टार कर दर्जा दिलाया. इसके बाद अनिल कपूर ने हॉलीवुड फ़िल्मों और टीवी सीरीज में काम किया जैसे मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल और 24 वेब सीरीज के 8th सीजन में. 

Jhakaas Anil Kapoor

पर्सनल लाइफ, अवॉर्ड्स और फ़िल्मोग्राफी 

अनिल कपूर ने साल 1984 में एक कस्टूमए डिज़ाइनर सुमिता भवनानी से शादी की. इनके तीन बच्चें हैं, दो बेटियां और एक बेटा. बड़ी बेटी सोनम कपूर एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बिज़नेस मैन आनंद आहूजा से शादी की है और छोटी बेटी रिहा एक फ़िल्म प्रोडूसर हैं और डिज़ाइनर हैं जबकि बीटा हर्षवर्धन कपूर भी एक्टर हैं. 

अनिल कपूर ने हिंदी के साथ साथ तेलुगु और इंग्लिश फ़िल्मों में भी काम किया. इन्हें कई सारे अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया. अनिल कपूर को अबतक 40 अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. जिसमें बेस्ट एक्टर, सपोर्टिंग एक्टर और नेशनल अवॉर्ड्स शामिल हैं. 

अनिल कपूर ने 40 साल से ज्यादा समय इंडस्ट्री में बिताये हैं और इन्होंने सैकड़ों फ़िल्मों में काम किया. इनकी कुछ चुनिंदा फ़िल्में........ 

  • Tezaab
  • Inteqam
  • Ram Lakhan
  • AwaargiAzad
  • Kishen Kanhaiya
  • Ghar Ho To Aisa
  • Jeevan Ek Sangharsh
  • Amba
  • Jamai 
  • ApradhiShiva
  • Roop Ki Rani Choron Ka Raja
  • Gurudev
  • Laadla
  • Andaz
  • 1942: A Love Story
  • Mr. Azaad
  • Trimurti
  • Rajkumar
  • Loafer
  • Mr. Bechara
  • Judaai
  • Virasat
  • Deewana Mastana
  • Gharwali Baharwali
  • Jhooth Bole Kauwa Kaate
  • Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain
  • Biwi No.1
  • Mann
  • Taal
  • Bulandi
  • Pukar
  • Hamara Dil Aapke Paas Hai
  • Lajja
  • Nayak
  • Badhaai Ho Badhaai
  • Om Jai Jagadish
  • Rishtey
  • Armaan
  • Calcutta Mail
  • Musafir
  • Bewafaa
  • Slumdog Millionaire
  • Mission: Impossible – Ghost Protocol
  • Tezz
  • Race 2
  • Shootout at Wadala
  • Dil Dhadakne Do
  • Welcome Back
  • Mubarakan
  • Race 3
  • Fanney Khan
  • Mowgli: Legend of the JungleBaloo (voice)Hindi dubbed version
  • Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
  • Total Dhamaal
  • The Zoya Factor
  • Pagalpanti
  • Malang
  • AK vs AK