भारतीय लेखकों ये 5 रोमांटिक नॉवेल आपको जरूर पढ़ाना चाहिए

5 Most Romantic And Memorable Novels Written By Indian Writers

रोमांटिक शैली में लिखीं गई किताबें हमेशा से कई सारे लोग पढ़ना पसंद करते हैं। प्रेम मानव जीवन के बेहतरीन एहसासों में से एक माना जाता है।

इसलिए आपको भी भारतीय लेखकों के द्वारा लिखें गए इन 5 रोमांटिक किताबों को जरूर पढ़ना चाहिए। 

विश आई कुड टेल यू-दुर्जोय दत्ता

ये रोमांटिक नॉवेल एक लड़के अनंत और लड़की मोहिनी की कहानी पर आधारित है। वह हर चीज में अच्छाई होती है, ऐसा विश्वास करता है और जिससे वो मिलता है, वह हर उस चीज में अच्छाई ढूंढ लेता है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने की तीव्र इच्छा से प्रेरित होकर, वह एक एनजीओ में शामिल हो जाता है। मोहिनी एक स्टोरी राइटर है, जो नयी और अच्छी कहानी की तलाश में वो एनजीओ आ पहुंचती है। जहां वो अनंत से मिलती है। 

द वन यू कैननॉट हैव- प्रीति शेनॉय

यह पुस्तक प्रेम में विफलता और अवसाद के नाजुक विषय को संभालती है और चीजों को एक अलग मोड़ देती है। यह हमें एक संदेश देती है कि अगर परिस्थितियों को अधिक परिपक्व तरीके से संभाला जाए तो इन सभी लोगों की जान बचाई जा सकती है। जो प्यार में मिले धोखे को स्वीकार नहीं कर पाते और डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं।

यू आर द बेस्ट वाइफ- अजय कुमार पांडेय 

यह किताब दो मुख्य पात्रों - भावना और अजय के इर्द-गिर्द घूमती है। वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान मिलते हैं और अजय को तुरंत भावना से प्यार हो जाता है। बहुत सारे पारिवारिक समस्याओं के बाद, वे शादी कर लेते हैं और एक आनंदमय जीवन व्यतीत करते हैं। इस किताब की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पाठकों को वही दर्द महसूस करती हैं, जो किरदार करते हैं। 

बाज- अनुजा चौहान

ये किताब साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक जांबाज वायुसेना अधिकार ईशान फौजदार और तहमीना डैडीसेथ लड़की के प्रेम कहानी पर आधारित है। 

विल यू स्टिल लव मी- रविंद्र सिंह 

यह किताब लावण्या गोगोई और राजवीर सैनी की प्रेम कहानी पर आधारित है। लावण्या शिलांग की रहने वाली है और रिजवीर पटियाला की रहने वाला हैं। वो एक दूसरे काफी अलग हैं और मुंबई से चंडीगढ़ की जाने वाली फ्लाइट में दोनों पहली बार मिलते हैं।