इस कड़ाके की ठण्ड में आप भी बनाई ये 5 स्वादिष्ट और हेल्थी डिशेज

Must Try These 5 Healthy And Tasty Dishes In This Winter Season

सर्दी के मौसम में बहुत कम लोग घर के बाहर जाना पसंद करते हैं। साथ सर्दियों में मार्केट में कई सारी स्वास्थ्यवर्धक सब्जियाँ भी खूब आती है। जिनका इस्तेमाल करके लोग काफी स्वादिष्ट और हेल्थी डिशेज बनाकर घर के अंदर ही मजे लेना चाहते हैं। 

ऐसे में हम आपके लिए सर्दियों में बनने वाली 5 बेहतरीन डिशेज की लिस्ट लेकर आये हैं। 

सर्दियों की सब्जी और दाल का सूप

सर्दी में बाहर खूब ठंड होती है।  ऐसे में आपको गर्माहट के साथ-साथ कुछ गर्मागरम खाने का भी काफी मन होता है। तो अपने लिए घर का बना हेल्थी सब्जी का सूप जरूर बनाये। जिसके अंदर रोग प्रतिरोधक विटामिन सी पाया जाता है। इससे आपका स्वास्थ्य सही रहेगा।

गर्मागरम गाजर का हलावा

सर्दी के मौसम में गाजर का हलावा खाना कई लोगों को पसंद होता है। साथ ही गाजर आपके हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इस सर्दी में आप भी अपने घर परिवार के साथ बैठकर गाजर के स्वादिष्ट हलवे का भरपूर आनंद ले सकते हैं। 

मक्के की रोटी और सरसों का साग

सर्दी के मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग काफी ज्यादा पसंद किया जाने वाला डिश है। इसकी लोकप्रियता उत्तर भारत के राज्यों जैसे दिल्ली पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बहुत ज्यादा है। ये काफी ज्यादा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। इसे आप अपने घर पर बना सकते हैं।

मटर पनीर

सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली डिशेज में से एक मटर पनीर है। मटर पनीर तो वैसे हर सीजन में पसंद किया जाता है। मगर सर्दी के मौसम में इसकी बात ही कुछ और होती है। इस समय ताजी हरी मटर की मिठास के साथ ग्रेवी वाली पनीर मटर पनीर खाना हर कोई पसंद करता है। 

मशरूम 

मशरूम स्वाद के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। सर्दी के मौसम में मशरूम और मटर की मस्त सब्जी हर किसी को पसंद होती है। जिसे आप अपने घर में आराम से बना सकते हैं।