ये हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की 5 बेहतरीन अभिनेत्रियां, जानिए इनके नाम

These Are Top 5 Actresses Of Bollywood, Know Theirs Name

बॉलीवुड हर रोज विकसित हो रहा है और हम अपने आसपास कई तरह की माइंड ब्लोइंग फिल्में देखते हैं। हर साल फिल्में आती हैं और चली जाती हैं, लेकिन जो अभिनेता वास्तव में उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, वे शीर्ष पर पहुंच जाते हैं। 

आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की 5 बेहतरीन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं....

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण एक बेहतरीन और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। दीपिका जितनी सहजता अपना हर किरदार निभाती है, वह अतुलनीय है। दीपिका 2020 में सभी मौजूदा बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से नंबर 1 स्थान पर हैं। 2019 में उनकी रैंक 2 थी। बहुत ही जल्द वो अपने पति रणवीर के साथ फिल्म 83 में मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट इंडस्ट्री की उभरती हुई सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक है। दीपिका पादुकोण के बाद आलिया का ही नाम इंडस्ट्री की फेमस और सफलतम अभिनेत्री के तौर पर लिया जाता है। अगले साल आलिया भट्ट की दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है, गंगूबाई काडियावाडी, और आरआरआर।

श्रद्धा कपूर 

इस लिस्ट में तीसरा नाम श्रद्धा कपूर का है। इन्होंने ने भी इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बनाया। श्रद्धा कपूर की अंतिम फिल्म छिछोरें थी, आने वाले समय में वो कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। 

कंगना रनौत

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कंगना का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। कंगना रनौत को इंडस्ट्री की क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कई सारी बेहतरीन फिल्मों में गजब की एक्टिंग की है। अगले साल इनकी फिल्म धाकड़ रिलीज होने वाली है। जिसमें कंगना काफी एक्शन करती हुई नजर आयेगी। 

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने पिछले कई सालों से कोई फिल्म या एड शो नहीं किया। जिसकी वजह से वो बॉलीवुड रैकिंग में 5वें पायदान पर बनी हुई है। अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के बाद से ही बॉलीवुड फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है। अब ऐसे में वो किस फिल्म से कमबैक करने वाली हैं। ये देखने योग्य होगा।