अरिजीत सिंह के इन 5 गानों का रिकॉर्ड तोड़ना हैं मुश्किल, करोड़ों में है व्यूज

5 Best Songs Of Arijit Singh Are Still Famous

बॉलीवुडमें अरिजीत सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री की जान कहे जाते हैं। अरिजीत ने कई सुपरहिट गानेगाए हैं। 

अरिजीत सिंह के गानों ने इंटरनेट पर रिकॉर्ड बनाए है और उनमें से प्रत्येक पर लाखों व्यूज हैं।

आशिकी 2 में गाया हुआ अरिजीत सिंह का गीत "तुम ही हो ने" उस समय कई रिकॉर्ड तोड़े और लंबे समय तक प्रशंसकों की पसंदीदा रही। उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक रहा है और संगीत के प्रति उनके जुनून के कारण ही उन्होंने बॉलीवुड संगीत जगत में सफलता प्राप्त की है। आज हम आपके लिए अरिजीत सिंह के उन 5 गानों की लिस्ट लेकर जो लोगों के पसंदीदा गीतों में से एक है।

तेरा यार हूं मैं

साल 2018 में आयी लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सोनू की टीटू की स्वीटी का ये गाना काफी हिट हुआ था। इसकी लोकप्रियता के कारण ये गाना आज भी सुना जाता है। इस गीत को कार्तिक आर्यन, सनी सिंह और नसरत बरुचा के ऊपर फिल्माया गया था। जिसको अरिजीत सिंह ने गया था। इस गीत को यूट्यूब पर करोड़ों लोगों ने देखा हैं।

चाहूँ मैं आना

साल 2013 में बनी फिल्म आशिकी 2 एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म थी। जिससे श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। साथ ही इस फिल्म के गानों ने रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता पायी थी। इस फिल्म का गीत चाहूँ मैं आना लोगों के जहन में आज भी ताजा है।

हमदर्द

एक विलेन रोमांटिक एक्शन फिल्म थी। जिसे साल 2014 में मोहित सूरी ने बनायी थी। फिल्म लोगों को काफी पसंद आयी थी। साथ ही इसके गीतों ने भी दर्शकों का काफी ध्यान आकर्षित किया। फिल्म का गीत हमदर्द जोकि एक सैड सॉंग था। उसे अरिजीत सिंह ने गाया था।

बातें ये कभी न ये भूलना

साल 2015 की ये फिल्म एक हॉरर ड्रामा फिल्म थी। फिल्म तो नहीं चली थी, मगर इस फिल्म का एक गीत जिसे अरिजीत सिंह ने गाया था। वो काफी फेमस हुआ था। बातें कभी न ये भूलना इस गीत को अली फजल और सपना पब्बी पर फिलमाया गया था। 

लो मान लिया हमने

साल 2016 में आयी फिल्म राज रीबूट असल में हॉरर थ्रिलर फिल्म फ्रेंचाइजी राज का चौथा पार्ट था. इस फिल्म में इमरान हाशमी और कीर्ति खरबंदा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का गीत लो मान लिया हमने लोगों ने काफी पसंद किया था।