कमल के फूल के बारे में जरूरी बाते नहीं जानते होंगे आप

Devious value and facts about lotus

कमल का फूल बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक होता है. कमल का इस्तेमाल पूजापाठ में काफी ज्यादा किया जाता है. साथ ही भगवान विष्णु को कमल नयन भी कहा जाताहैं. आज हम आपको कमल से जुड़ी कई सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है. जो बहुतही रोचक और दिलचस्प हैं.

कमल का पुष्प भगवान ब्रह्मा और देवी सरस्वती का आसान हैं. आपको जानकार हैरानी होगी कि कमल का फूल भले ही कीचड़ में उगता हैं लेकिन इसके पत्ते को छोड़कर सब पानी के ऊपर रहता हैं. एकदम साफ़ और पवित्र. 

  1. कमल के फूल केवल दो रंगों में मिलते हैं- गुलाबी और सफेद।
  2. कमल तालाबोंपोखरों एवं कीचड़ भरी जगहों में पाया जाता है।
  3. यह एक पवित्र फूल है और कला और प्राचीन भारत की पौराणिक कथाओं में इसका एक अनूठा स्थान रहा है।
  4. कमलआदि काल से ही भारतीय संस्कृति का एक शुभ प्रतीक रहा है।
  5. इसके सांस्कृतिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए ही आधुनिक भारत के संस्थापकों द्वारा कमल को भारत के राष्ट्रीय फूल के रूप में प्रतिष्ठापित किया गया।
  6. कमल का शहद आंखों के विभिन्न रोगों के उपचार के लिए उपयोगी है।
  7. भारत के अलावा कमलवियतनाम का भी राष्ट्रीय फूल है।
  8. इसकी सुन्दरता मनमोहनी होती है जिसे देखकर ही कहावत का प्रयोग होता है कि 'कीचड़ में भी कमल खिलता है'
  9. अशुद्धता से अछूताकमल का फूलदिल और मन की पवित्रता का प्रतीक है।
  10. कमल की पत्तियां सरल और लम्बीखोखली हवा से भरे डंठल (डंठल) जैसी होती हैं जिससे कि पत्तियों को पानी की सतह पर तैरने में सहयोग मिल सके।
  11. कमल का डंठल 100 सेमी तक ऊँचा हो सकता है।
  12. कमलभारत का 'राष्ट्रीय फूलहै।
  13. यह वैज्ञानिक रूप से 'नीलंबियन न्यूसिफ़ेरा' (Nelumbian nucifera) के नाम से जाना जाता है।
  14. कमल के फूल आकार में बड़े एवं आम तौर पर पानी की सतह से ऊपर दिखाई देते हैं।
  15. यह एक सुंदर फूल होता है जो देवत्वप्रजननधन और ज्ञान का प्रतीक है।
  16. हालांकि मूल रूप से कमल एक भारतीय फूल हैकिन्तु आजकल यह चीनजापानऑस्ट्रेलियावियतनाममिस्र और उष्णकटिबंधीय अमेरिका आदि जैसे देशों में भी पाया जाता है।
  17. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार कमल धन की देवी 'लक्ष्मीका आसन है।
  18. हालांकि कमल मुख्य रूप से एक सजावटी पौधे के रूप में माना जाता है और इसका फूल धार्मिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है किन्तु इसके कई अन्य उपयोग भी हैं।