अगर आप पंजाबी गानों के शौकीन हैं तो ये 5 पंजाबी सुपरहिट गाने आपको जरूर देखने चाहिए

5 Best Songs Of Punjabi Singers

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने 21वीं सदी में पिछले कुछ सालों में तेजी से विकास किया है। जिसकी वजह से कई सारे पंजाबी सिंगर ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के लिए भी गाने गाये हैं। 

अगर आप भी कई सारे पंजाबी सिंगर्स के फैंस है तो आपको ये 5 पंजाबी हिट गाने जरूर सुनने चाहिए। 

गिल्टी 

गिल्टी गाना 10 जनवरी 2021 को रिलीज किया गया था। इब गाने को सिंगर इंदर चहल और करण औजला ने मिलकर गाया था। इस गाने गाने को करण औजला ने लिखा था। इस गाने में फीमेल पंजाबी मॉडल श्रद्धा आर्या भी शामिल थीं और इसे 'सैवेज रिकॉर्ड्स' ने रिलीज किया था।

तीजी सीट

तीजी सीट गाना 6 फरवरी 2021 को रिलीज हुआ था। इस गाने के सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट 'काका' थे। गाने को काका और महिला कलाकार आकांक्षा सरीन पर फिल्माया गया था। 'एरो साउंड्ज़' ने गाने को संगीत और सुख डी ने वीडियो को डायरेक्ट किया था।

जट्ट ते जवानी

जट्ट ते जवानी गाना 24 फरवरी, 2021 को रिलीज़ किया गया था। इस गाने के गायक दिलप्रीत ढिल्लों और करण औजला थे। जट्ट ते जवानी गाने को नरिंदर बाथ ने लिखा है। देसी क्रू ने गाने को म्यूजिक दिया है। गाने में सारा गुरपाल फीमेल आर्टिस्ट थीं। 'स्पीड रिकॉर्ड्स' ने गाना रिलीज किया था।

आशिक पुराना

आशिक पुराना गाना 23 मार्च, 2021 को रिलीज़ किया गया था। इस गाने के गायक काका जी अदाब खरौद थे। साथ ही गाने के गीतकार और संगीतकार 'काका जी' थे। 

तितलियाँ वर्गा

तितलियाँ वर्गा गाना 6 जनवरी 2021 को रिलीज हुआ था। इस गाने के सिंगर हार्डी संधू ने गाया था। साथ जाने-माने पंजाबी गीतकार और संगीतकार जानी ने इसे कंफोज किया था। इस गाने को संगीत अव्वी सरा ने दिया है और अरविंदर खैरा इस वीडियो के डायरेक्टर थे। हार्डी संधू के साथ सरगुन मेहता और जानी भी गाने में शामिल थे।