इस सर्दी अपने बगीचों से खूबसूरत और सुगंधित फूलों से सजाने के, जरूर लगाइए ये 5 फूल, महक उठेगा बागीचा

These 5 Flowers Are Best For Your Garden In This Winter Season

उत्तर भारत में सभी बागवानी प्रेमियों के लिए सर्दी सबसे खुशी का समय है। इस समय बगीचे में कई सारे रंग-बिरंगे और मनमोहक सुंगध वाले फूल काफी मात्रा में खिलते हैं। 

जिन्हें देखकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। साथ ही इन फूलों की सुगंध से कई सारी तितलियाँ और भंवरे भी बाग में आकर्षित होकर आने लगते हैं। अगर आप भी अपने बगीचे को बिल्कुल इसी तरह सर्दी में सजाना चाहते हैं। तो आपको इन 5 खूबसूरत और सुगंधित फूलों को अपने बगीचे में आवश्यक लगाना चाहिए।

गुलाब

गुलाब हर बगीचे में मिलने वाला सबसे सामान्य फूल हैं। जो अपनु खूबसूरती और मनमोहक सुंगध की वजह से काफी पसंद किया जाता है। साथ ही सर्दी का मौसम इस फूल के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में ये काफी ज्यादा खिलते हैं। इसे आप आसानी से अपने बगीचे में लगा सकते हैं। साथ ही गुलाब कई प्रकार के होते हैं। जैसे पीला,लाल,सफेद,गुलाबी और फिरोजी। 

पेटुनीया

ये फूल हर माली का पसंदीदा होता हैं। पेटुनीया अपने बड़े जीवंत फूलों के कारण बहुत मनमोहक होते हैं, जो थोक में खिलते हैं। वे रेलिंग बगीचों के साथ-साथ हैंगिंग प्लांटर्स में भी लगाने के लिए सबसे अच्छे पौधे हैं। इसके अलावा, वे विभिन्न रंगों और पैटर्न और किस्मों में भी आते हैं। ताकि आप उन्हें अपने सौंदर्यशास्त्र और आवश्यकताओं के अनुसार चुन सकें।

केलैन्डयुला

सर्दियों में खूबसूरत और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फूलों में से केलैन्डयुला एक है। ये आकार में बड़े और ऑरेंज रंग के होते हैं। जिन्हें आप बगीचे में या गमले में आसानी से लग सकते हैं। ये केवल सुगंधित ही नहीं बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं। 

डहलियास

डहलियास को किंग ऑफ विंटर फ्लॉवर कहा जाता है। ये फूल भी सर्दियों में अपने गार्डन में लगाने के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। ये फूल अपनी खूबसूरती से तितलियों और पक्षियों को काफी आकर्षित करते हैं। 

गेंदा का फूल

सर्दियों में ये फूल काफी ज्यादा खूबसूरत होते हैं। इनको बगीचों की शोभा बढ़ाने के लिए कई सारे लोग अक्सर अपने घर में लगाते हैं। गेंदे का फूल गुच्छों में खिलता है, जिसकी वजह से वो काफी ज्यादा आकर्षक लगते हैं।