ये बॉलीवुड की 5 भूतिया फिल्में, जिसे रात में अकेले नहीं देख सकते हैं आप

5 Most Haunted Movies Of Bollywood That Are Really Scary

हॉलीवुड की तरह ही बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का काफी क्रेज रहा। जिसकी वजह से 80 के दशक से ही भारतीय सिनेमा में कई सारी भूतियां और डरावनी फिल्मों का निर्माण किया गया। 

जैसे भूत बंगला, वो कौन थी, पुरानी हवेली, आत्मा, राज आदि।आज हम आपके लिए बॉलीवुड की ऐसी ही 5 सबसे डरावनी फिल्मों की लिस्ट लेकर आये हैं।

रात

रात को आरजीवी की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है जो साल 1992 में बनाई गयी थी। इस फिल्म में काफी ज्यादा हॉरर सीन दिखाई गयी है. फिल्म की कहानी एक महिला पर आधारित है, जो रात में बिल्ली की हत्या कर देती है।इसके बाद की कहानी के जानने के लिए देखिए इस फिल्म को।

1920

साल 2008 में आयी इस फिल्म के अब तक तीन पार्ट आ गए हैं। इस फिल्म की कहानी एक लड़की पर आधारित है। जो अपने पति के साथ एक नए शहर में आती हैं।जहाँ पर वो एक बुरी आत्मा के गिरफ्त में आ जाती है। फिल्म डरावनी होने के साथ-साथ काफी सस्पेंस वाली भी है।

राज

साल 2002 में आयी इस फिल्म ने कई लोगों की चीखें निकाल दी। इस फिल्म की शूटिंग ऊटी के जंगलों में की गई थी। साथ ही फिल्म बिपाशा बासु की एक्टिंग से लेकर हॉरर सीन को हर किसी ने पसन्द किया। अब तक इसके 4 पार्ट बनाए जा चुके हैं।

महल

साल 1949 में बनी इस फिल्म को बॉलीवुड का पहला हॉरर फिल्म माना जाता है। इसमें अशोक कुमार जैसे बड़े कलाकार शामिल थे। पुनर्जन्म पर आधारित इस फिल्म को काफी लोगों ने पसन्द किया था।

शापित

साल 2010 में बनी इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। फिल्म के गाने से लेकर कहानी तक हर चीजों को काफी लोकप्रियता मिली थी। फिल्म की कहानी एक लड़के के गर्लफ्रेंड और उसके खानदान से जुड़े एक श्राप पर आधारित है। जिसकी वजह से उस लड़की की शादी नहीं हो पाती है।