दुनिया के 5 सबसे खतरनाक जानवर, भूल से भी इनके राह में मत आना वर्ना जाएगी जान

5 Most deadly and dangerous animals of the world

दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों का नाम सुनते ही लोगों के ध्यान में सिर्फ बाघ, चीता, डायनासोर आदि बड़े जानवरों का ही नाम आता हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर ये सब नहीं बल्कि साइज छोटे दिखने वाले कई सारे जानवर  आते हैं. जैसे गोल्डन फ्रॉग, ब्लू जेली फिश आदि. 

golden frog deadly

दुनिया में कई सारी चीजें ईश्वर ने बनाई हैं. हम इंसानों के साथ-साथ सृष्टिकर्त्ता ने कई अन्य जीवों, वनस्पतियों और पहाड़ों आदि की रचना उसने की हैं. इंसान भी पहले जंगलों में रहता था और इसकी जानकारी हर किसी को हैं, कि हमारे पूर्वज बंदर माने जाते हैं. धीरे-धीरे क्रमिक विकास होने के साथ हम बदलते और विकसित होते चले गए और जंगल से दूर इंसानों ने अपनी एक अलग बस्ती बना ली. मगर उन्हीं जंगलों में कई सारे ऐसे जानवर थे और उनमें से कुछ आज भी हैं जो इंसानों के लिए बहुत खतरनाक माने जाते है. आज के हम आपको दुनिया के 5 सबसे खतरनाक जानवरों के बारें विस्तार से बताने जा रहे हैं. जो बेहद खतरनाक किस्म के प्राणी माने जाते हैं...... 

गोल्डन फ्रॉग 

भले ही इंडिया में आप ने मेढ़क के साथ बचपन में बहुत युद्ध लड़ा हो लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की उसी मेढ़क के खानदान में एक ऐसी प्रजाति भी पायी जाती हैं जो आपको मौत की नींद सुला सकती हैं. ये मेढ़क दिखने में बहुत ही खूबसूरत और गोल्डन रंग का होता है. ये मेढ़क कोलंबिया के प्रशांत महासागर तट और वहां के जंगलों में पाया जाता हैं. इसका आकर 2 इंच ही लम्बा होता हैं. इसके अंदर  बैट्राचोटॉक्सिन नामक जहर पाया जाता हैं. जिसके 1 ग्राम से लगभग 15 हजार लोगों को मारा जा सकता हैं. जंगल के आदिवासी लोग इसके जहर का इस्तेमाल तीर और भालों पर करते हैं. ताकि जानवरों का शिकार कर सके. 

puffer fish or blofish

पफरफिश या ब्लोफिश

पफरफिश या ब्लोफिश ये दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक हैं. ये उष्णकटबंधिये इलाकों के समुन्द्र में पाया जाता हैं. इसके अंदर न्यूरोटोक्सिन नामक जहर पाया जाता हैं. इस मछली के पूरे शरीर में जहर पाया जाता है. जैसे इसकी स्किन से लेकर किडनी, टिसूज आदि में. जापान में इसे फूगू के नाम से जाना जाता हैं. इसे खाने से आपकी जान जा सकती हैं लेकिन जापान में सिर्फ कुछ ही प्रोफेशनल रेस्टुरेंट और होटल्स म,में इसे बनाने की परमिशन हैं क्योंकि वो एकदम परफेक्ट तरीके से इसके जहर को निकालने में सक्षम होते हैं. 

box jellyfish

बॉक्स जेलीफिश 

ये इंडो-पैसेफिक महासागर में पाया जाता हैं. ये सबसे खरनाक किसम की जैलीफिश मानी जाती है जो कई सारे लोगों की जान ले लेती हैं. इसके अंदर पाया जाने वाला जहर आपके हार्ट अटैक का कारण बन सकता हैं. साथ ही ये इतना खतरनाक होता हैं कि शिकार इसके सम्पर्क में आते ही पोइजन इन्फेक्टेड हो जाता हैं. इसलिए इसे  खतरनाक जानवरों की लिस्ट में रखा गया हैं. 

black mamba

ब्लैक माम्बा

ब्लैक माम्बा अफ्रीका में पाया जाने वाला सबसे लम्बा, तेज और खतरनाक सांप हैं. ये दुनिया के जहरीले साँपों में से एक हैं. इसकी लम्बाई 14 फिट होती है और ये 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भागता हैं. ब्लैक माम्बा में एक खासियत ये है की यह अपना रंग कभी भी बदल सकता हैं. साथ ही ये इतना खतरनाक होता हैं कि एक सेकंड में कई बार डंस सकता हैं.

squalus clarkae

स्क्वैलस क्लार्क

ये मछली मैक्सिको की गहरी घाटियों में पाया जाता हैं. इसके गिनी डॉगफिश के नाम से जाना जाता हैं. ये आमतौर पर इसकी लम्बाई 20 से 28 इंच होती हैं और इसकी खासियत है कि इसकी आंखें  बहुत बड़ी होती हैं. जिसकी मदद से ये छोटी मछलियों का शिकार करती हैं.