धर्मवीर भारती (25 दिसंबर, 1926- 4 सितंबर, 1997)

 आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक थे।

हिंदी साहित्य में इनका उपन्यास गुनाहों का देवता एक सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध और ख्यातिप्राप्त रचना हैं. जिस मार्मिक तरीके से इन्होंने चंदर और सुधा को कोरे पन्नों पर उतारा हैं वो बहुत ही दिलचस्प हैं. 


धर्मवीर भारती का जन्म 25 दिसंबर 1926 को इलाहाबाद के अतर सुइया मुहल्ले में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। 

1997 में डॉ॰ भारती ने अवकाश ग्रहण किया। 1999 में युवा कहानीकार उदय प्रकाश के निर्देशन में साहित्य अकादमी दिल्ली के लिए डॉ॰ भारती पर एक वृत्त चित्र का निर्माण भी हुआ है।

पुरस्कार

1972में पद्मश्री से अलंकृत डा धर्मवीर भारती को अपने जीवन काल में अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए जिसमें से प्रमुख हैं

1984 हल्दी घाटी श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन 1988

सर्वश्रेष्ठ नाटककार पुरस्कार संगीत नाटक अकादमी दिल्ली 1989

भारत भारती पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान 1990

महाराष्ट्र गौरव, महाराष्ट्र सरकार 1994

व्यास सम्मान के के बिड़ला फाउंडेशन