ये हैं पंजाब के 5 फेमस सिंगर, फैन फॉलोइंग में करते हैं बॉलीवुड स्टार को पीछे

5 Most Popular Punjabi Singers Who Are Known For Their Hit Songs And Fan-Following

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में आज के दौर में कई सारे बेहतरीन और फेमस सिंगर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। जिनके गाने के व्यूज से लेकर उनकी फैन फॉलोइंग हर चीज चर्चा का विषय बना हुआ है। 

दिलजीत दोसांक्ष से लेकर गुरूरंधावा, मनकीरत औलख और परमीश वर्मा तक ये सभी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने और बड़े नाम हैं। इसलिए आज हम आपके लिए पंजाब के 5 बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट लेकर आये हैं।

दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ एक भारतीय कलाकार, मनोरंजनकर्ता और गायक हैं। जो पंजाबी और हिंदी सिनेमा में काम करते हैं। वह पंजाबी फिल्मों में अभिनय करते हैं। जिनमें से बहुत सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। दिलजीत अपनी फिल्मों के साथ-साथ गानों के लिए भी काफी मशहूर रहते हैं। साल 2020 में उनकी एल्बम GOAT काफी ज्यादा हिट रही थी।

सिद्धू मूसेवाला

शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिद्धू मूस वाला भी कहा जाता है, एक भारतीय गायक, गीतकार, पंजाबी संगीत और पंजाबी फिल्म के रैपर हैं। उन्होंने निंजा द्वारा गाए गए धुन "परमिट" गाने को लिखकर अपने करियर की शुरुआत की। सिद्धू मूसेवाला आज पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने और सबसे चर्चित चेहरों में बे है। इनके गीत लोग काफी पंसद करते हैं। इनका गाना सेम बीफ काफी चर्चित हुआ था।

करण औजला

करण औजला एक भारतीय गायक, गीतकार और रैपर हैं जो पंजाबी संगीत में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वह "डोंट लुक", "इंडिकेशन", "डोन्ट वरी" और "चित्त कुर्ता" की धुनों के लिए सबसे लोकप्रिय हैं। करण औजला अपने गानों के अलावा अपने लुक्स के लिए ढी जाने जाते हैं। वो काफी ज्यादा डैशिंग और गुड लुकिंग भी है।

यो हनी सिंह या हनी सिंह

हिरदेश सिंह, जिसे पूरी दुनिया यो हनी सिंह या हनी सिंह के नाम से जाती है। हनी सिंह संगीतकार, रैपर, पॉप गायक और फिल्म अभिनेता भी हैं। उन्होंने एक रिकॉर्डिंग कलाकार के रूप में अपने करियर शुरुआत की, और एक भांगड़ा संगीत निर्माता बन गए।

उन्होंने जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों के लिए धुन बनाना शुरू कर दिया। अभी, वह भारतीय संगीत उद्योग में सबसे अधिक फीस लेने वाले गायकों में से एक हैं।

गुरू रंधावा 

गुरशरणजोत सिंह रंधावा पंजाबी, भांगड़ा, इंडी-पॉप और बॉलीवुड संगीत में एक भारतीय कलाकार, संगीतकार और संगीत लेखक हैं। उन्हें "लाहौर", "पटोला", "हाई रेटेड गबरू", "दारू वर्गी" जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने YouTube पर अपना पहला गाना "सेम गर्ल विद अर्जुन" नाम से गाया।