आयुष्मान खुराना के 5 रोमांटिक गीत आपको जरूर सुनने चाहिए

5 Most Popular Romantic Songs Of Ayushmann Khurrana

आयुष्मान खुराना अपनी पसंद की भूमिकाओं के साथ फिल्म इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय नाम बन गए हैं। उनकी हाल हि में बैक-टू-बैक सफलताएं साथ ही ड्रीम गर्ल और बाला में अभिनय की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में भारी वृद्धि भी हुई हैं। 

आयुष्मान एक सफल एक्टर होने के साथ बहुत ही बेहतरीन गायक भी है। आयुष्मान ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ कई सारे म्यूजियम एल्बम के लिए अपनी मधुर आवाज दी है। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान की 5 बेहतरीन गानों के बारे में।

पानी दा रंग

यह गाना आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म विक्की डोनर का है। अभिनेता ने न केवल गाने में अभिनय किया, बल्कि इसे गाया भी। उन्हें पहली बार एक गायक के रूप में इसी गाने से देखा गया था। इस गाने को उनके साथ यामी गौतम पर भी फिल्माया गया है। गाना काफी ज्यादा पंसद किया गया था और इसी वजह से इसे आयुष्मान के 5 बेहतरीन गानों में रखा गया है।

मेरे मन कहना लगा

आयुष्मान खुराना की दूसरी फिल्म थी नौटंकी साला! उनके साथ, फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, पूजा साल्वी, एवलिन शर्मा और गेलिन मेंडोंका हैं। इस गाने को आयुष्मान पूजा साल्वी द्वारा पर फिल्माया गया है। फलक शब्बीर ने गाने को लिखा, कंपोज किया और गाया है।

मन के हम यार नहीं 

गाना 2017 में रिलीज हुई मेरी प्यारी बिंदू का है। इसमें आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। गाने को फिल्म में सोनू निगम और परिणीति चोपड़ा ने गाया था।

जिसे काफी लोगों ने पसंद किया था। साथ ही इस गाने को बाद में परिणीति ने अकेले भी गया था।

नैना दा क्या कसूर

अंधाधुन को सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक माना जाता है। साथ ही ये फिल्म आयुष्मान खुराना के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है। नैना दा क्या कसूर रोमांटिक गाना है।। जिसे अमित त्रिवेदी ने गाया और कंपोज किया है। इस गाने के बोल जयदीप साहनी ने लिखे हैं।

नज़्म नज़्म

आयुष्मान खुराना का सबसे खूबसूरत और सुखदायक गीतों में से एक नज़्म नज़्म है। यह गाना, फिल्म बरेली की बर्फी से है, जिसमें कृति सनोन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसे आर्को ने लिखा, कंपोज और गाया है। आयुष्मान ने फिल्म के लिए स्पेशल गाना भी गाया है।