मिलिए विश्व के 5 सर्वश्रेष्ठ पेंटर से जिन्हें उनकी पेंटिंग के लिए हमेशा याद रखा जाएगा

Top 5 World Famous Painters And Their Paintings

विश्व में कई सारे प्रतिभाशाली लोगों ने समय-समय पर जन्म लिया है। जिन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई सारे संगीतकार, स्पोर्ट्समैन, पेंटर, एक्टर ऐसे हुए हैं। 

जिन्हें उनके कार्यों के लिए विश्वभर के लोगों ने जाना। आज हम आपको विश्व के सबसे ज्यादा फेमस 5 पेंटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें उनकी शानदार पेंटिंग के लिए लोग याद करते हैं। 

लियोनार्डो दा विंची (1452-1519)

लियोनार्डो दा विंची को विश्व के महानतम कलाकारों में से एक माना जाता है। लियोनार्डो दा विंची अपने दो उल्लेखनीय चित्रों: द मोना लिसा और द लास्ट सपर के लिए जाने जाते हैं।

माइकल एंजेलो (1475-1564)

माइकल एंजेलो एक चित्रकार, मूर्तिकार और एक वास्तुकार थे। जो अपने सबसे बेहतरीन पेंटिंग सिस्टिन चैपल, डेविड और पिएटा और रोम में सेंट पीटर की बेसिलिका  के लिए प्रसिद्ध है।

रेम्ब्रांट (1606-1669)

रेम्ब्रांट को "डच मास्टर" के रूप में जाना जाता है, उन्हें कला के इतिहास में सबसे महान दृश्य कलाकारों में से एक माना जाता है। उनकी प्रसिद्ध कृतियों में द नाइट वॉच और द रिटर्न ऑफ द प्रोडिगल सोन शामिल हैं।

विन्सेंट वैन गॉग (1853-1890)

विन्सेंट वैन गॉग पोस्ट-इंप्रेशनिस्ट पेंटर शानदार ऑइल पेंटिंग, द स्टाररी नाइट, सनफ्लावर और आइरिस आदि के लिए जाने जाते हैं।  ये मूलतः डच के रहने वाले थे जो ऑइली पेंटिंग करने का हुनर जानते थे। 

पाब्लो पिकासो (1881-1973)

पाब्लो पिकासो विलक्षण प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने मात्र 9 वर्ष की आयु में अपनी पहली पेंटिंग, द पिकाडोर बनाई थी। उनकी सबसे लोकप्रिय पेंटिंग ग्वेर्निका, लेस डेमोइसेलेस डी'विग्नन और द वेपिंग वुमन थीं।