ये हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के 5 एवरग्रीन सिंगर, जिनके गाने आज भी गाये जाते हैं

From Lata Mangeshkar To Sonu Nigam, 5 Evergreen Singers List Of Bollywood

बॉलीवुडफिल्में अपने एक्टर और उनकी दमदार एक्टिंग के अलावा संगीत के लिए जानी जाती हैं। कईबार फिल्म की कहानी से ज्यादा उसके गीतों की वजह से लोगों काफी ज्यादा आकर्षित होतेहैं। 

बॉलीवुड में कई सारे गायकों ने अनेकों फिल्म में हजारों हिट गीत गए हैं। जिनकी वजह से उस फिल्म की लोकप्रियता काफी ज्यादा रही है। आज हम आपको इंडस्ट्री के 5 एवरग्रीन सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी आवाज ने बॉलीवुड की फिल्म को एक नया आयाम दिया।

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर हिंदी फिल्मों की सर्वश्रेष्ठ गायकों में सबसे अहम हैं। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट गीतों गाया हैं। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर मध्यप्रदेश में हुआ था। इन्होंने 30 हजार से भी ज्यादा गीत 20 अन्य भाषाओं में गाने का रिकॉर्ड बनाया है।

मोहम्मद रफी

बॉलीवुड फिल्मों में 70 और 80 के दशक में रफी साहब के ही गीतों का जादू छाया था। इन्होंने बड़े से बड़े सुपरस्टार के लिए गीत गया। लोगों ने गीतों को काफी पसंद किया था। मोहम्मद रफी ने साल 1944 से 1978 तक लगभग 28 हजार से भी ज्यादा गानों में अपनी मधुर आवाज दी थी। साल 1980 को रफी साहब इस दुनिया को अलविदा कह गए।

उदित नारायण

90 के दशक की फिल्मों में उदित नारायण के आवाज की जादू ने इंडस्ट्री में अपना कमाल दिखाया। उदित नारायण ने कई सारी बड़ी फिल्मों में अच्छे गीतों को अपनी आवाज में पिरोया है।

आशा बोसले

आशा बोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र में हुआ था। आशा बोसले ने 14 अलग-अलग भाषाओं में हजारों लोकप्रिय गीत गाये हैं।

सोनू निगम

सोनू निगम की लोकप्रियता आज भी वैसे ही है जैसे 90 के दशक में थी। उन्होंने बॉलीवुड में सैड से लेकर रोमांटिक हर तरह के बेहतरीन गीत गाये हैं। सोनू निगम ने काफी समय तक टी-सीरीज के पसंदीदा सिंगर रहे। उन्होंने टी-सीरीज के लिए कई गाने गाये।