सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की 5 खूबसूरत जगहें, जानिए क्यों है खास

From Gulmarg To Manali, 5 Best Winter Destinations Of India

सर्दियों के शुरू होते ही कई सारे लोग इसका लुत्फ उठाना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग अपने घर में कम्बल लपेटकर गर्मागर्म स्वादिष्ट चॉकलेट का आंनद लेते हैं। 

तो कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो इन सर्दियों में नई जगहों पर घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी उन में से एक है तो आज हम आपको सर्दियों में घूमने के लिए भारत की इन 5 बेहतरीन जगहों के बारे में बतानू जा रह रहे हैं। जो बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ लुभावनी भी है।

गुलमर्ग

भारत के उत्तर में जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित ये खूबसूरत जगह काफी फेमस है। यहां पर न सिर्फ भारत से बल्कि विदेशों सेभी सैलानी घूमने के लिए आते हैं। जम्मू-कश्मीर में बसा यह पहाड़ी इलाका शहर साल भर जादुई रहता है, लेकिन सर्दियों के आने पर इसका आकर्षण और बढ़ जाता है। बर्फ से लदी इस खूबसूरत पहाड़ी और जमी हुई झीलें इस जगह को स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसे कई चीजों करते हुए मनोरंजन के लिए आदर्श स्थान माना जाता है।

शिमला-कुफरी

जो लोग बर्फबारी का अनुभव करना पसंद करते हैं, उनके लिए शिमला-कुफरी निश्चित रूप से उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। हिमाचल प्रदेश की यह राजधानी पहाड़ियों और बर्फ से ढके जंगलों से घिरा हुआ है, जोअपने एडवेंचर्स टूर के जाना जाता है। माल रोड के किनारे कई सारे रेस्तरां में बैठकर गर्म चाय की चुस्की लेते हुए हिमालय के मनोरम दृश्यों का आनंद लेने के लिए ये एकदम सही जगह हैं।

मनाली

ये शहर ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़, घुमावदार सड़कें और भारी बर्फबारी के लिए जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश में स्थित यह हिल स्टेशन स्नो लवर्स, हनीमून मनाने वालों और एडवेंचर लवर्स के लिए जन्नत जैसा है। चाहे वह रोहतांग दर्रे की बाइकिंग यात्रा हो, सोलंग घाटी में पैराग्लाइडिंग हो या जोगिनी झरने तक लंबी पैदल यात्रा हो, मनाली का ट्रिप आपके एक यादगार अनुभव को समेटने के लिए सबसे बेस्ट हैं।

बिनसर

जब भारत में सर्दियों में घूमने के लिए हिल स्टेशनों की बात आती है तो बिनसर एक कम जाना-पहचाना नाम है। लेकिन यह सबसे शानदार जगहों में से एक है। यह उत्तराखंड का एक विचित्र सा हिल स्टेशन है जो बादलों को छूते हुए केदारनाथ, त्रिशूल और नंदा देवी चोटियों के लुभावने दृश्य प्रस्तुत करता है, जो एक फोटोग्राफर के लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन में से उत्तम माना जाता है।

रण ऑफ कच्छ

गुजरात प्रांत के कच्छ को शायद ही कोई नहीं जानता। पूरे विश्व भर के पर्यटकों को अपने मनमोहक दृश्यों और रण उत्सव से आकर्षित करने वाली ये जगह सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक मानी जाती है। आप यहां पर सर्दी के मौसम में घूमने के लिए जा सकते हैं।