एक बेहतर जीवन कैसे जीए

इंसान का नेचर होता है कि वो हमेशा से बहुत कुछ पाने की कोशिश करता रहता हैं. उसकी इच्छाएं ख़त्म होने का नाम ही नहीं लेती हैं. 

How to live a good life

वो हर पल कुछ न कुछ पाने के लालच में इधर उधर इतना भागता रहता हैं की वो जीवन का आनंद लेना ही भूल जाता हैं. वह अपना फ्यूचर सिक्योर करने के चक्कर में प्रेजेंट को भूल जाता हैं. 

इंसान का जीवन लाखों करोड़ो सालों में एक बार मिलता हैं लेकिन इंसान इसका भी सही से उपयोग नहीं कर पाता हैं. वह सांसारिक और नश्वर चीज़ों के पीछे ऐसे भागता हैं की वो अपने जीवन का आनंद नहीं ले पाता हैं. 


इसलिए इंसान को एक बेहतर जीवन जीने के लिए इन कार्यों को करना चाहिए,


1. हमें छोटी छोटी चीज़ों में ख़ुशी ढूढ़नी चाहिए और हमेशा खुश रहना चाहिए. हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए जिससे हमें और हमारे चाहने वाले लोंगो के चहरे पर हमेशा स्माइल रहे. 


2. हमें लालच और ईर्ष्या को त्याग कर संतोष के साथ रहने चाहिए. दोस्तों की खुशियों से खुश और हमेशा दूसरों की तरक्की की प्रशंशा करनी चाहिए. उनसे जलना नहीं चाहिए. 


3. कम चीज़ों में ही अधिक आनंद की अनुभूति करनी चाहिए. ज्यादा के पीछे नहीं भागना चाहिए. 


4. अपने भविष्य की चिंता में अपने आज को व्यर्थ नहीं करना चाहिए. 


5. अपने घर परिवार के साथ अपने आस पास के लोगों के साथ मित्रता पूर्ण व्यवहार रखना चाहिए. 


6. समय का सही उपयोग करना चाहिए. 


7. अतीत की गलती से सबक लेकर अपने आज और आने वाले कल में अच्छा बैलेंस बनते हुए ही काम करना चाहिए. 


8. इंसान को अपने आस पास के साथ साथ प्रकृति का भी ध्यान रखना चाहिए और हमेशा एक सेहत मंद शरीर बनाए रखने के लिए व्यायाम करना चाहिए. 


9. हमें ईमानदार, सच्चा, कर्तव्य को पालन करते हुए जीवन जीना चाहिए. 


10. हमें भगवान में एक सच्ची आस्था बनाये रखना चाहिए. साथ ही साथ परोपकार के कार्यों को भी करना चाहिए. 


इस प्रकार से ही हमें एक बेहतर जीवन जी सकते हैं, और अपने इस बहुमल्य जीवन का सही उपयोग कर सकते हैं.