अखबार में आज का राशिफल देखा…
लिखा था – यात्रा का योग है
ये अखबार वाले भी न “हड्डिया” तुड़वाने पर तुले है
महाकंजूस सेठ अपने बच्चों से बोला,
कंजूस – जो आज शाम खाना नहीं खायेगा
उसे मैं 10 रुपये दूंगा
तीनों बेटे 10-10 रुपये लेकर बिना खाना खाये सो गए
कंजूस सुबह बोला –
अब जो 10 रुपये देगा
केवल उसी को नाश्ता मिलेगा
बच्चे परेशान
ये बाप है या नरेंद्र मोदी
पुराने जमाने में जब कोई अकेला बैठकर हंसता था
, तो लोग कहते थे… कि इसपर कोई भूत- प्रेत का सांया है..!!
आज कोई अकेले में बैठकर हंसता है तो कहते हैं…
मुझे भी SEND कर दे 😝😝
Lockdown में एक शराबी सुबह सुबह ATM में गया
शराबी – एटीएम में पैसे हैं क्या ?
गार्ड – हाँ हैं
शराबी – तो एटीएम से पैसे निकाल लूँ क्या ?
गार्ड – हां निकाल लो
शराबी – लाओ पेचकस है कहाँ ?
गार्ड बेहोश
इंजिनिरिंग का फार्म भरते हुए छात्र ने पास खड़े चौकीदार से पूछा : कैसा है यह कॉलेज ???
चौकीदार : बहुत बढ़िया है, हमने भी यहीं से इंजिनियरिंग की है।