सामने बैठे रहो मेरे दिल को करार आएगा,
जितना तुम्हें देखेंगे उतना ही प्यार आएगा|
लोग मुझसे मेरी खुशी का राज पूछते है,
कहो तो बता दू तुम्हारा नाम…!💖
मैं गलती करूँ तब भी मुझे सीने से लगा ले,
कोई ऐसा चाहिये जो मेरे हर नखरे उठा ले।
तुम्हें दिल में हजार बार याद करता हूँ,
मैं तुम्हें तुमसे ज्यादा प्यार करता हूँ ।
ऐसा क्या बोलूं कि तेरे दिल को छू जाए
ऐसी किससे दुआ मांगू कि तू मेरी हो जाए
तुझे पाना नहीं तेरा हो जाना है मन्नत मेरी,
ऐसा क्या कर दूं कि ये मन्नत पूरी हो जाए !
तुम से दूर जाने की कोशिश में,
और नजदीक आया हूँ मै,
तुम्हारे चाँद से चेहरे के लिए
तारों से झुमके लाया हूँ !