प्यार वो है, जिसमे किसी के मिलने की,
उम्मीद भी न हो..फिर भी इंतज़ार_उसी का हो…!
बहुत कोशिश की तुम्हें समझने की जाना,
इतना समझा तुम्हें कि हो गया अनजाना l
तेरी यादें तेरी बातें बस तेरे ही फसाने हैं,
हाँ कुबूल करते हैं कि हम तेरे दीवाने है।
दिल का हाल बताना नही आता,
हमे ऐसे किसी को तड़पाना नही आता,
सुनना तो चाहतें हैं हम उनकी आवाज़ को,
पर हमे कोई बात करने का बहाना नही आता।
आजकल बात बात पर तकरार करने लगे हो,
लगता है मुझे बेइंतेहा प्यार करने लगे हो।