मैं अपने फैसले को तब तक सही मानता हूँ,
जब तक उससे किसी को दुःख नही पहुँचता है.
फासला रखकर क्या हासिल कर लिया तुमने,
रहते तो आज भी तुम मेरे दिल मे ही हो.
कल के बारे में ज्यादा सोचना अच्छा नहीं,
चाय के कप से लबों तक का फासला है ज़िंदगी.
हमें तुमसे मिलने के लिये मीलों का नही,
सिर्फ पलकों का फासला तय करना पड़ता है.
उनसे फासला भी बड़ा अजीब था,
हालातों से दूर वो दिल के करीब था.
किसे भूल जाएं किसे याद रखें मुश्किल है फैसला,
दिल और दिमाग के बीच तो बहुत कम है फासला.