मुस्कुराइये क्यूंकि आज वही कल है
जिसकी आपको कल बहुत फ़िक्र थी
सुईं चलती है कपड़े के ऊपर
बेहतरीन लिबास के लिए,
हर चुभने वाली चीज़ का मकसद
बुरा नहीं होता
क्रोध हमेशा मनुष्य को तब आता है
जब वह अपने आप को कमज़ोर और हारा हुआ पाता है
पाप एक प्रकार का अँधेरा है,
जो ज्ञान का प्रकाश होते ही मिट जाता है
बिना कुछ किये ज़िन्दगी गुज़ार देने से कहीं अच्छा है
ज़िन्दगी को गलतियां करते गुज़ार देना
किस एक विचार को अपने जीवन का लक्ष्य बनाओ,
कुविचारों का त्याग कर केवल उसी विचार बारे में सोचो,
तुम पाओगे कि सफलता तुम्हारे कदम चूम रही है।