पृथ्वी की उत्पत्ति कब हुई?

When the Earth was formed

ब्रह्मण्ड के कई अनसुलझे रहस्यों में से एक हैं पृथ्वी की उत्पत्ति, जिसके बारे में वैज्ञानिक भी सिर्फ अनुमान ही लगा सकें हैं. पौराणिक कथाओं के अलावा अगर आप पृथ्वी की उत्पत्ति के बारे में विचार करेंगे तो आपके मन में भी ये सावल आएगा की आखिर इसकी उत्पत्ति कैसे और कब हुई? ये सामन्य जीवन यापन के लिए कब बनी? ऐसे ही कई साल आपके मन में आ जायेंगे. 

पृथ्वी की उत्पत्ति कब हुई?

पृथ्वी की उत्पत्ति कैसे हुई?

वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी की उत्पत्ति आज से तक़रीबन 4.6 बिलियन साल पहले हुई. उस समय इसका तापमान 1200 डिग्री सेल्सियस था जो की एक दहकता हुआ आग का गोला हुआ करती थी. इसपर कॉर्बन डाई ऑक्साइड, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, सल्फर और कई सारी विषैली गैसें मौजूद थी. यहाँ पर तब जीवन की उत्पत्ति नहीं हुई थी. 

वैज्ञानिक सिद्धांतों के अनुसार इस ब्रह्माण्ड में आज से  4.6 बिलियन साल पहले कई सारे विस्फ़ोट हुए, जिसमें से एक विस्फ़ोट सूर्य में भी हुआ और उसका एक छोटा सा अंश इससे अलग होकर दूर हो गया. जो बाद में पृथ्वी बना. पृथ्वी पर मौजूद चट्टानों के कॉर्बन डेटिंग से पता चलता हैं की इसकी उत्पत्ति आज से तकरीबन  4.6 बिलियन साल पहले हुई. उस समय कई सारे उल्कापात इस पर हुए, साथ ही साथ ज्वालामुखी विस्फ़ोट भी काफी हुए. धीरे धीरे तकरीबन 150 मिलियन वर्षों के बाद ये स्वतः ही ठंडी हो गई और इसका वातारण जो की विषैली गैसों से भरी हुई थी वो ऑक्सीजन क्रांति के बाद काम हो गए. 

वैज्ञानिकों का ये भी मानना हैं कि यहाँ पर महासागर पहले से मौजूद थे और जिनकी वजह से ही कई वर्षों बाद ये ठंडी हुई. 


पृथ्वी पर जीवन की शुरूआत कब हुई ?

पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति हुई या नहीं ये जीव अंतरिक्ष से आया, ये आज भी विज्ञान के लिए एक अनसुलझी पहेली हैं लेकिन जीवन के बारे में वैज्ञानिकों के दो मत है.. 

1. पहला जीव अंतरिक्ष से पृथ्वी पर आया उसकी उत्पत्ति पृथ्वी पर नहीं हुई. 

2. जीवों की उत्पत्ति पृथ्वी पर ही हुई. चूँकि हर जीव में डीएनए पाए जाते है इसलिए वैज्ञानिकों का एक मत ये कहता हैं कि पृथ्वी पर मौजूद केमिकल एलिमेंट्स से ही डीएनए का निर्माण हुआ जो बाद में बहुकोशीय जीव बना. 

पृथ्वी पर पहले एक कोशीय जीव की उत्पत्ति हुई और बाद में वो बदलकर बहुकोशीय जीवों की संरचना में ढ़लता चला गया. धीरे धीरे जानवर और इंसानों का जन्म हुआ.