बंदर की बेटी बंदर से बोली…
बेटी –पापा मेरी शादी करा दो
बंदर – अरे मेरी बेटी..
थोड़ा धीरे बोल..
थोड़ा सब्र कर..देख अभी तेरा दूल्हा मैसेज पढ़ रहा है
हंस गए तो समझो रिश्ता पक्का
दामाद 14 दिनों से ससुराल में था.
सास :- दामाद जी कब वापस जा रहे हो..दामाद :- क्योँ
सास :- बहुत दिन हो गये..दामाद :- आपकी बेटी तो छ: छ: महीने मेरे यहाँ रहती है..
सास :- वो तो वहाँ ब्याही गयी है..दामाद :- और मैं क्या यहाँ अपहरण करके लाया गया हूँ..
शराबी मरने ही वाला था कि उसके सामने शिव प्रकट हुए।शिव जी: तुम्हारी कोई अंतिम इच्छा है तो बताओ।शराबी: प्रभु अगले जन्म में दांत चाहे एक ही देना, पर लीवर पूरे 32 देना...
डॉक्टर-कल रात को क्या खाया था..??लड़का-बर्गर, पिज़्ज़ा और कोक..डॉक्टर-देखो ये फेसबुक नही है सच बताओ...लड़का- जी लौकी....