टीचर:- “क्लास में लड़ाई क्यों नही करनी चाहिए..?”
संजू:-“क्योंकि पता नही एग्जाम में कब किसके पीछे बैठना पड़ जाये..!”
माता-पिता अपनी बिटिया के लिए सुयोग्य वर खोजते समय दो बातों का ख्याल रखते हैं, एक तो लड़का खाते पीते घर का हो दूसरा वह पीता खाता न हो
पत्नी से लड़ाई करके पति घर से चला गया।
रात को उसने बाहर से ही फोन किया....
....और बोला :- खाने में क्या बना है?
पत्नी :- जहर
पति :- मैं देर से आऊंगा, तुम खाकर सो जाना और हां...
... लड़ाई होती रहती है , तुम भूखी मत सोना।
बड़ी बेवफ़ा हो जाती है ग़ालिब, ये घड़ी भी सर्दियों में,
5 मिनट और सोने की सोचो तो, 30 मिनट आगे बढ़ जाती है
मायके से हमारी मैडम फोन पर बोली: - क्या तुम हमें याद करते हो...??हमने कहा: 'पगली' याद करना इतना आसान होता तो दसवीं में टॉप ना कर जाते...!!!