नींद तो बचपन में
आती थी,
अब तो बस थक कर
सो जाते है..!!
दुनिया में सब चीज मिल जाती है,….
केवल अपनी गलती नहीं मिलती…..
इच्छाओं को थोड़ा घटाकर देखिए
आपको खुशियों का संसार नज़र आएगा
चलो ज़िन्दगी को जिंदादिली से जीने के लिए एक छोटा सा उसूल बनाते हैं,
रोज़ कुछ अच्छा याद रखते हैं, और कुछ बुरा भूल जाते हैं।
इंसान अच्छा या बुरा नहीं होता
बस वक्त अच्छा और बुरा होता है