तुझे तकलीफ होगी ऐसा कुछ नही करेंगे..
जब भी तेरी याद सताऐगी
शायरी मे उसका जिक्र करेंगे!!
❤❤
तेरी यादें भी किसी क़हर से कम नहीं,
रोज़ आती हैं इक नई तबाही लेकर…
वो फिर मुझे याद आने लगे हैं,
जिन्हे भूलने में जमाने लगे हैं!
नाम नहीं लूंगा पर सुनो
याद बहुत आती है तुम्हारी
कुछ वादे टूट जाते हैं
बस बातें रह जाती हैं
मिलने वाले बिछड़ जाते हैं
और यादें रह जाती हैं
सब सही करके भी गलत हूँ मैं
ये कैसी तेरी फरियादें हैं
मैंने दिल का कमरा जला दिया
यहाँ फिर भी तेरी यादें हैं