ये दिल जिंदगी से खफा हो चला था,
इसे फिर से जीने के बहाने तुम बने!
ख़फ़ा हो लेते हैं खु़द से ही अक्सर,
हमारा जो़र चलता है हमीं तक!
बराबर ख़फ़ा हों, बराबर मनाएँ,
न तुम बाज़ आओ न हम बाज़ आएँ!
लोग कहते हैं कि तू अब भी ख़फ़ा है मुझसे,तेरी आँखों ने तो कुछ और कहा है मुझसे।