ये उदासी वाले दिन
कभी तो ढलेंगे
फिर काशी तो क्या
केदारनाथ भी चलेंगे |
सब्र करना दिल को
थाम लेना तुम
वो सब संभाल लेगा,
महादेव का नाम लेना तुम |
सिर उठा के चलते हैं महादेव की मेहरबानी हैं,
भोलेनाथ की भक्ति करना मेरे जीवन की कहानी हैं।
हर हर महादेव
शिव सहारे शिव ही प्यारे,
और कोई ना मन में हमारे ।
वो आस्था भी तुम्ही से, हर वास्ता भी तुम्ही से
सुकून मिले जिस भक्ति से वो रास्ता भी तुम्ही से।।
|| जय जय शिव शम्भो ||
महादेव तेरे बगैर सब व्यर्थ हैं मेरा,
मैं शब्द तेरा, तू अर्थ हैं मेरा।।