पहली : मैंने फैसला कर लिया है कि
जब तक मैं 25 साल की नहीं हो जाऊँगी
तब तक मैं शादी नहीं करुँगी
दूसरी : और मैंने भी फैसला कर लिया है कि
जब तक मैं शादी नहीं कर लूँगी
तब तक मैं 25 साल की होऊँगी ही नहीं
दामाद 14 दिनों से ससुराल में था.
सास :- दामाद जी कब वापस जा रहे हो..दामाद :- क्योँ
सास :- बहुत दिन हो गये..दामाद :- आपकी बेटी तो छ: छ: महीने मेरे यहाँ रहती है..
सास :- वो तो वहाँ ब्याही गयी है..दामाद :- और मैं क्या यहाँ अपहरण करके लाया गया हूँ..
पत्नि सो रही थी, उसके पैरो के पास एक नागिन कुण्डली लगा के बैठी थी।
पति धीरे से बोला : डस ले…. डस ले….
नागिन बोली:
कमीने!
चरण स्पर्श करने आई हूँ।
गुरु हैं हमारी।
मार्टिन लूथर ने कहा था…“अगर तुम उड़ नहीं सकते तो, दौड़ो !अगर तुम दौड़ नहीं सकते तो, चलो !अगर तुम चल नहीं सकते तो, रेंगो !पर आगे बढ़ते रहो !”एक बिहारी (खैनी ठोकते हुए):ऊ.. सब त ठीक बा.. लूथर भाई…लेकिन.. मरदे.. ई बताबा कि ..जाए के कहाँ बा…