जिंदगी में अगर बुरा वक़्त नहीं आता तो...अपनों में छिपे गैर और गैरो में छिपे अपने कभी नज़र नहीं आते.
ज़िन्दगी दो दिन की है,
एक दिन आपके हक़ में, एक दिन आपके खिलाफ,
जिस दिन हक में हो गुरुर मत करना,
और जिस दिन खिलाफ हो, थोडा सा सब्र ज़रूर करना।
इंसान अच्छा या बुरा नहीं होता
बस वक्त अच्छा और बुरा होता है
इसी कशमकश में गुजर जाता है दिन
कि तुमसे बात करूं
या तुम्हारी बात करूं
मस्तक को थोड़ा झुकाकर देखिए आपका अभिमान मर जाएगा
आँखें को थोड़ा भिगा कर देखिए आपका पत्थर दिल पिघल जाएगा