टीचर – कल क्यों नहीं आया? पप्पू- नहीं बताऊँगा?
टीचर चांटा मारकर- जल्दी बता,
पप्पू – Valentine Day पे गर्लफ्रेंड के साथ था,
टीचर -इतना छोटा होके भी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता है,
कौन थी वो लड़की ?
पप्पू – आपकी बेटी, टीचर बेहोश.
भाई लोगों ये जिन्हें हम Rose Day पर Rose देते हैं
क्या वो भी हमें रोज देंगी? (जस्ट फॉर जरनल नॉलेज)
संता – फरवरी आने वाली है
वेलेंटाइन डे की क्या तैयारी हैं
बंता – मेरी तो कोई गर्लफ्रेंड भी नहीं है
संता – क्या तुझसे आज तक
एक लड़की भी सैट नहीं हुई ?
बंता – अबे मेरे से घड़ी में अलार्म
सैट नहीं होता लड़की क्या खाक सैट होगी
रोज़ डे को अचानक Wi-Fi का सिगनल बंद हो गया,
फिर कुछ छानबीन करने पर पता चला
पडोसी ने बिल नहीं भरा.
दुनिया में भी पता नहीं कैसे कैसे कंगाल और गैर जिम्मेदार लोग भरे पड़े हैं।
पूरा दिन खराब हो गया.
नया फार्मूला
रमन- तुम्हें पता है आजकल लड़की पटाने का नया फार्मूला क्या है?
....
चमन- प्यार करने की अपनी एक रीत है, प्यार का दूसरा नाम ही प्रीत है। इसलिए ट्राय मारो हर उस लड़की पर..., जो आपको पसंद है, क्योंकि डर के आगे ही जीत है।