नसीब वाले है जिनके सर पर पिता का हाथ होता है,
ज़िद पूरी हो जाती है सब अगर पिता का साथ है.
हैप्पी फादर्स डे
मुझे नहीं पता ऊपर वाले ने
तकदीर में क्या लिखा है,
जब मुस्कुराते है मेरे पापा मुझे देख कर
समझ जाता हूँ कि मेरी तकदीर बुलंद है।
सपने तो मेरे थे पर उनको पूरा करने का रास्ता
कोई और दिखाए जा रहा था और वो थे मेरे पापा….
आज भी मेरी फरमाइशें कम नही होती,
तंगी के आलम में भी, पापा की आँखें कभी नम नहीं होती.
मेरे अजीज हो आप,
मेरे सबसे अच्छे दोस्त हो आप,
हर इच्छा पूरी करने वाले,
खुदा से बढ़कर हो पापा आप।